Search

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : डीसी माधवी मिश्रा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Ramgarh :  रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव सुबह 7 बजे से जारी है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 105, 106, 107, 108, 267, 268, 353, 354, 244, 246, 247, 248, 225, 200 और 201 में पीठासीन पदाधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली. साथ ही डीसी ने विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को सही तरीके से भरने और कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा माधवी मिश्रा ने सभी जोनल एवं सेक्टर दंडाधिकारियों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मतदान केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने और विधि व्यवस्था बनाये रखने का आदेश दिया. निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय भी मौजूद रहे. (पढ़ें, सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-mla-naman-bixal-kongadi-visited-bansjor-and-jaldega-blocks-listened-to-peoples-problems/">सिमडेगा

: विधायक नमन बिक्सल ने बांसजोर और जलडेगा प्रखंड का किया भ्रमण, लोगों की समस्याओं को सुना)

डीसी और एसपी ने भी किया मतदान

निरीक्षण से पहले उपायुक्त माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडेय ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दोनों ने  बूथ संख्या 106 पर वोट किया. साथ ही सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-irregularity-in-road-construction-mla-naman-bixal-kongadi-reprimanded-m-s-bhardwaj-enterprises/">सिमडेगा

: पथ निर्माण में अनियमितता, विधायक नमन बिक्सल कोंगाडी ने मेसर्स भारद्वाज इन्टरप्राइजेज को लगायी फटकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp