Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे के साथ अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया. उपचुनाव के लिए नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्वाची पदाधिकारी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन से अब तक नामांकन के लिए की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली. डीसी ने इसके बाद नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें:पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-attack-on-a-mosque-in-peshawar-20-killed-more-than-90-injured/">पाकिस्तान
: पेशावर में स्थित एक मस्जिद पर हमला, 20 की मौत, 90 से ज्यादा घायल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/dddd-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
: कोर्ट से हथियार के साथ गिरफ्तारी में 5 पर नामजद प्राथमिकी [wpse_comments_template]
: पेशावर में स्थित एक मस्जिद पर हमला, 20 की मौत, 90 से ज्यादा घायल
alt="" width="600" height="340" />
चुनाव आयोग के निर्देश का हो पालन- डीसी
मौके पर उपायुक्त ने नामांकन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने परिसर में सुरक्षा बल तैनात करने, नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने औ र बैरिकेडिंग करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. बता दें कि रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के लिए 31 जनवरी 2023 को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा. 7 फरवरी 2023 तक नामांकन किया जा सकेगा. उम्मीदवारों की स्क्रूटनी का कार्य 8 फरवरी 2023 को किया जाएगा और नाम वापसी के लिए आखिरी तिथि 10 फरवरी 2023 तक होगी. मतदान 27 फरवरी को जबकि मतगणना 2 मार्च को होगी. वही चुनाव की प्रक्रिया 4 मार्च 2023 तक पूरी कर ली जाएगी. निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-named-on-5-in-arrest-with-weapon-from-court/">जमशेदपुर: कोर्ट से हथियार के साथ गिरफ्तारी में 5 पर नामजद प्राथमिकी [wpse_comments_template]
Leave a Comment