Ramgarh : रामगढ़व विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड के वर्तमान ठगबंधन झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार के अंत की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव तो झांकी है, 2024 अभी बाकी है. यह प्रचंड विजय राज्य की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार की विदाई की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान, मजदूर, आदिवासी, पिछड़े, वंचितों समेत सभी झारखंडवासियों को धोखा देनेवालों को यह जनता का करारा जवाब है. विधायक मनीष जायसवाल ने एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए रामगढ़ विधानसभा की जनता का कोटि-कोटि आभार और धन्यवाद जताया. रामगढ़ में एनडीए की जीत पर सभी देवतुल्य मतदाताओं, जुझारू कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिवादन भी किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-date-of-application-for-b-ed-joint-entrance-competitive-examination-is-10-march-exam-on-23-april/">जमशेदपुर
: बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च, परीक्षा 23 अप्रैल को [wpse_comments_template]
: बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च, परीक्षा 23 अप्रैल को [wpse_comments_template]
Leave a Comment