Search

 
 
 

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

 
Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है. इसी क्रम में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया. एनडीए प्रत्याशी के साथ उनके पति और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित उनका परिवार मौजूद रहा. पूरे परिवार ने राजबल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी बूथ संख्या 199 पर वोट किया. गिरिडीह सांसद के बड़े बेटे ईशान चौधरी, छोटे बेटे पीयूष चौधरी, बेटी सोनल प्रिया चौधरी, गिरिडीह सांसद के बड़े भाई और आजसू बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, पत्नी डॉ रेखा चौधरी, गिरिडीह सांसद के छोटे भाई ज्योति चौधरी, बेटे अंशु कुमार चौधरी ने मतदान किया. मतदान केंद्र पहुंचने से पहले एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपनी मां कलावती चौधरी से आशीर्वाद लिया. एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-in-protest-against-holding-tax-in-domchanch-businessmen-kept-shop-closed/">कोडरमा

: डोमचांच में होल्डिंग टैक्स के विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखा दुकान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही