Search

 
 
 

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो ने किया नामांकन, कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद

 
Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में यूपीए के प्रत्याशी बजरंग कुमार महतो ने मंगलवार को नामांकन पर्चा भरा. इस दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य के मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता,जोबा मांझी,दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र महतो, फागु बेसरा सहित कई विधायक और सांसद मौजूद रहे. बता दें कि नामांकन का आज अंतिम दिन है. इसे भी पढ़ें - टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-case-high-court-refuses-to-grant-bail-to-prem-vikas-alias-mantu-singh/">टेरर

फंडिंग मामला : प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार

बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो, समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद 

यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के नामांकन में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विधायक दीपिका सिंह पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक अंबा प्रसाद,सांसद गीता कोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयशंकर पाठक, मुन्ना पासवान, बलजीत सिंह बेदी,झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु, सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें - JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-attacked-cm-rajeev-ranjan-said-stop-making-boka-remove-advocate-general/">JMM

विधायक लोबिन का CM और राजीव रंजन पर हमला, कहा – बोका बनाना बंद करें, महाधिवक्ता को हटाएं

 एनडीए ने सुनीता चौधरी को बनाया है उम्मीदवार

गौरतलब है कि ममता देवी की सदस्यता रद्द हो जाने के कारण रामगढ़ में उपचुनाव हो रहा है. जहां एनडीए ने आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. सुनीता देवी 4 फरवरी को अपना नामांकन करायी थी. इस दौरान उनके साथ उनके पति चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, बीजेपी विधायक सीपी सिंह, समरी लाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/attack-on-cms-convoy-hearing-in-hc-on-bhairav-singhs-petition-court-asks-for-case-diary/">CM

के काफिले पर हमला मामला : भैरव सिंह की याचिका पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही