Search

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों में लगी लंबी कतार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गयी है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. जिला प्रशासन द्वारा चुनावी प्रक्रिया में नजर रखी जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों और संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बलों को तैनाती की गई है. वहीं शहरी क्षेत्रों के बूथों पर भी पुलिस बल तैनात दिख रहे हैं. बता दें कि वोटिंग सुबह 7 बजे से 5 बजे तक होगी. इसे भी पढ़ें - मार्च">https://lagatar.in/may-june-heat-will-haunt-in-march-mercury-will-reach-40-degrees/">मार्च

में सतायेगी मई-जून वाली गर्मी, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

 चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है

चुनाव को लेकर सुबह सुबह लोगों में उत्साह दिखने को मिल रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है. वहीं बूथों पर राजनीतिक दलों के समर्थकों में उत्साह दिख रहा है. नेता कार्यकर्ता मुहल्लों में पहुंच कर मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं . बता दें कि रामगढ़ विधानसभा चुनाव में एनडीए और यूपीए के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यूपीए ने पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो  को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं एनडीए ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया हैं.  रामगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 3,35,734 है, जिनमें से 1,73,550 पुरुष व 1,62,184 महिला मतदाता हैं. उपचुनावों में यहां कुल 405 मतदान केंद्रों बनाये गये है. 27 फरवरी को रामगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो चुकी है. इसे भी पढ़ें - यमुना">https://lagatar.in/bus-accident-on-yamuna-express-three-passengers-killed-24-injured/">यमुना

एक्सप्रेस पर बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्रियों की मौत, 24 लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp