Search

 
 
 

रामगढ़ विधानसभा चुनाव : दोपहर 3 बजे तक 62.28% मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

 
Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. दोपहर 3 बजे तक 62.28% मतदान है. इससे पहले 11 बजे तक 32.51 फीसदी वोटिंग हुई थी. इससे पहले सुबह 9 बजे तक 15.19 प्रतिशत मतदान हुआ था. मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान केंद्रों में लोगों की लंबी कतार लगी हुई है. साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. केंद्रों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. इसे भी पढ़ें - चीन">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-china-early-in-the-morning-indonesias-earth-also-shook/">चीन

में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, इंडोनेशिया में भी धरती हिली

एनडीए और यूपीए के बीच कड़ा मुकाबला 

बता दें कि रामगढ़ विधानसभा चुनाव में एनडीए और यूपीए के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यूपीए ने पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं एनडीए ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया हैं. रामगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 3,35,734 है, जिनमें से 1,73,550 पुरुष व 1,62,184 महिला मतदाता हैं. उपचुनावों में यहां कुल 405 मतदान केंद्रों बनाये गये है. 27 फरवरी को रामगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-attack-on-orthopedist-dr-anchal-kumar-admitted-to-medica-hospital-in-critical-condition/">BREAKING

: हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर हमला, गंभीर अवस्था में मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही