Search

 
 
 

रामगढ़ः आलू व्यवसायी पर ब्लेड से हमला कर 40 हजार लूटे, आरोपी गिरफ्तार

आलू व्यवसायी शंकर कुमार महतो ने रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब छह बजे वह अपने आलू गोदाम में दिनभर की बिक्री की रकम गिन रहे थे. इसी दौरान चितरपुर बाजार टांड़ निवासी किशन रजक पहुंचा और अचानक ब्लेड निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर बाजार टांड़ में बुधवार शाम एक आलू व्यवसायी पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर 40 हजार रुपये लूट लिए गये. हमले में व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके चेहरे और कान पर करीब 30 टांके लगाने पड़े. घटना के बाद बाजार क्षेत्र के कारोबारियों में दहशत का माहौल है.


इस संबंध में छोटकीपोना निवासी आलू व्यवसायी शंकर कुमार महतो ने रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब छह बजे वह अपने आलू गोदाम में दिनभर की बिक्री की रकम गिन रहे थे. इसी दौरान चितरपुर बाजार टांड़ निवासी किशन रजक पहुंचा और अचानक ब्लेड निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद आरोपी नकदी लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके चेहरे और कान पर लगभग 30 टांके लगाये. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है.


 मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन रजक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की हर पहलु पर जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही