Ramgarh: रामगढ़ जिला के दुलमी प्रखंड के सभाकक्ष में पिरामल फाउंडेशन व नीति आयोग की ओर से स्वास्थ्य और पोषण विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमे लोगों को गंभीर रूप से कुपोषित और अल्परूप से कुपोषित बच्चों के उपचार के संबंध में जानकारी दी गई. मेडिकल ऑफिसर शाहीन कौसर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुपोषित बच्चों की पहचान करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है. वहीं न्यूट्रिशन काउंसलर कंचन कुमारी ने कुपोषण के सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. मौके पर मौजूद मिथुन कुमार ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद अगर उनके खाने का ध्यान रखा जाये तो उन्हें कुपोषण से बचाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: बजट">https://lagatar.in/budget-session-bjp-mlas-will-not-attend-the-governments-holi-meet/">बजट
सत्र : सरकार के होली मिलन समारोह में बीजेपी विधायक नहीं होंगे शामिल
सत्र : सरकार के होली मिलन समारोह में बीजेपी विधायक नहीं होंगे शामिल
ये रहे मौजूद
मौके पर मेडिकल ऑफिसर शाहीन कौशर, बीटीटी मंजू देवी, महिला सुपरवाइजर ज्योति कुमारी व वहीदा रहमान, एमटीसी न्यूट्रिशन काउंसलर कंचन कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका, सहिया, एएनएम, प्रवीण कुमार, मिथुन भंडारी, एकता कुमारी, श्रेया, ऋषिकेश आदि मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: बजट">https://lagatar.in/patna-bihar-police-alert-regarding-holi-guidelines-issued/">बजट
सत्र : सदन में सो रहे थे मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक दीपक बिरूवा, बीजेपी विधायक ने कहा-देखो सरकार सो रही है [wpse_comments_template]
सत्र : सदन में सो रहे थे मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक दीपक बिरूवा, बीजेपी विधायक ने कहा-देखो सरकार सो रही है [wpse_comments_template]

Leave a Comment