Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: बाल विवाह को रोकने के लिए चलाया जायेगा जागरुकता अभियान

Ramgarh: रामगढ़ जिला में एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत नए सदस्यों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अग्रगति के परियोजना पदाधिकारी किरण शंकर दत्त ने बताया कि बाल विवाह कानूनन जुर्म है. इसके लिए सख्त काननू बनाया गया है. इसके बाद भी इसपर अंकुश नहीं लग रहा. उन्होंने कहा कि जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है. इसके लिए हमारी संस्था एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम चला रही है. जिसके माध्यम से बाल विवाह, बाल मजदूरी, यौन शोषण को लेकर लोगों को जागरुक किया जायेगा. उन्होंने आगे बताया कि संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, शिक्षक, बाल सांसद के माध्यम से गांव में बदलाव लाने का काम करेंगे. साथ ही समय-समय पर जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला बनाया जाएगा. पूरे जिले में बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला कर ढाई लाख लोगों का हस्ताक्षर करवाया जाएगा.

ये रहे मौजूद

मौके पर प्रोग्राम मैनेजर पीयूष घोष, एमडी बेलाल अंसारी, अंजनी कुमार, संगीता कुमारी, प्रीति कुमारी, कलावती कुमारी, सीमा कुमारी, रीमा देवी, कविता कुमारी, जितेंद्र गोप, नागेश्वर कुमार, पूनम आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-workshop-organized-on-financial-transactions/">गढ़वा

: वित्तीय लेनदेन को लेकर कार्यशाला का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही