Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : कृषि ऋण माफी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ, डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी

Ramgarh : झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के प्रति रामगढ़ जिले के सभी कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता रथ निकला. समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर उप विकास आयुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक का बकाया राशि माफ किए जाएंगे. इसके लिए केसीसी ऋणी किसान अपना केसीसी बैंक खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड, एवं मोबाइल नंबर के साथ मात्र ₹1 का भुगतान करके अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्रों में आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-renovation-of-jap-headquarters-and-all-police-lines-of-the-state-in-2-years-hemant/">धनबाद

: जैप मुख्यालयों व राज्य की सभी पुलिस लाइंस का 2 वर्ष में जीर्णोद्धार- हेमंत

विशेष कैंप का आयोजन

डीडीसी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना से आच्छादित करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में ई-केवाईसी/आधार सीडिंग को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए 9 जनवरी 2023 से 18 जनवरी 2023 तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कृषक अपने संबंधित पंचायत में आयोजित कैंप में जाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें– जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-kudmi-society-staged-a-sit-in-at-the-dc-office-regarding-nine-point-demands/">जमशेदपुर

: आदिवासी कुड़मी समाज ने नौ सूत्री मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर दिया धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही