Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता रथ वाहन

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : पूरे देश में सितंबर महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है. इसी क्रम में लोगों को राष्ट्रीय पोषण माह मनाए जाने के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिला समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि राष्ट्रीय पोषण माह सफल रहे. इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे अपने बच्चों के पोषण पर पूरा ध्यान दें. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-congress-left-for-delhi-to-join-bharat-jodo-yatra/">साहिबगंज

: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने कांग्रेसी हुए दिल्ली रवाना

डीसी ने दिये जागरूकता वाहन के रोस्टर की जानकारी

डीसी ने सभी जिले वासियों से राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान उन्हें दी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों का पालन करने एवं उन्हें आत्मसात करने की अपील की. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त को जागरूकता वाहन के रोस्टर की जानकारी दी जिसके बाद उपायुक्त ने प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को पोषण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. इस दौरान उप विकास आयुक्त, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तेजस्विनी परियोजना के अधिकारियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-era-of-malls-the-fair-price-is-not-low-thousands-are-rising-every-day/">धनबाद

: मॉल के जमाने में मेला का भाव कम नहीं, रोज उमड़ रहे हजारों [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही