Search

 
 
 

रामगढ़: पोषण पखवाड़ा के तहत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम, पारंपरिक खाद्य प्रदर्शनी

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की बैठकों में पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है.
 

Ramgarh: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की बैठकों में पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है. 


इन प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री को पेश कर समुदाय को संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को गोला एवं चितरपुर प्रखंड कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. 

 


गोला प्रखंड में रीना गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बिपिन सिंह, सुपरवाइजर विमला कुमारी, किरण महतो, चितालेखा कुमारी सहित अन्य अधिकारी, संकुल संगठन की सेतु दीदी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं.

वहीं चितरपुर प्रखंड में बीडीओ दीपक मिंज,सीडीपीओ  रेणुका कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक लुकेश्वर साव, सुपरवाइजर शिखा भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी, संकुल संगठन की सेतु दीदी, जेंडर सिआरपी एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं. 


कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा पोषण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. साथ ही दादी-नानी की पारंपरिक जानकारी एवं पोषण से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की गईं. इस अवसर पर खाद्य विविधता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया. 


इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस  का आयोजन भी किया जा रहा है. जिसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. जिला प्रशासन एवं JSPL के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही