Search

 
 
 

रामगढ़ : निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों से मतदान की अपील

 
Ramgarh: मतदाता जागरूकता कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की के निर्देश पर मंगलवार को रामगढ़ सदर अस्पताल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थीं. रैली के दौरान लोगों से लोकसभा चुनाव में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान की तिथि 20 मई को अनिवार्य रूप से बिना किसी डर, लोभ अथवा किसी के प्रभाव में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई. साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में आस पड़ोस के लोगों को भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया. इसे भी पढ़ें-अधर्म">https://lagatar.in/sita-was-freed-from-the-lanka-of-unrighteousness-pratul/">अधर्म

की लंका से मुक्त हुई सीता- प्रतुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही