Search

रामगढ़: एनएसएस इकाई के शिविर में दहेज प्रथा को लेकर किया गया जागरूक

Ramgarh: रामगढ़ के भुरकुंडा में एनएसएस इकाई के शिविर के पांचवे दिन दहेज प्रथा पर जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा योग व लक्ष्यगीत के साथ किया गया. इस दौरान स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. शीला सिंह के नेतृत्व में दहेज जैसी कुप्रथा के बावत पंचायत के लोगों को जागरूक किया. साथ ही सभी के बीच मास्क का वितरण किया. संचालनकर्ता अंजली कुमारी ने लोगों को दहेज प्रथा को लेकर जागरुक किया. सानिया फिरदोस ने कविता के माध्यम से दहेज प्रथा के बावत लोगों को जागरूक किया. तनवी प्रिया, आस्था रानी, सानिया फिरदोस, शुभम, अंजली स्वर्णकार एवं अन्य स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने का काम किया. साथ ही दामोदर नदी तट की साफ-सफाई कर लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर डाॅ. शीला सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों का कार्य ही लोगों को जागरूक करना है. इसे भी पढ़ेंचौपारण">https://lagatar.in/five-tractors-loaded-with-sand-seized-in-chauparan-five-drivers-of-gaya-arrested/">चौपारण

में बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त, गया के पांच चालक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp