शहीद मंजुरूल हसन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन Ramgarh: चितरपुर स्थित हरियाली मैदान में शहीद मंजूरूल हसन खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबला अहमद इलेवन इस्लाम नगर चितरपुर बनाम बबटू इलेवन बेलाल नगर चितरपुर के बीच खेला गया. फाइनल में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर बबटू इलेवन की टीम ने अहमद इलेवन की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमद इलेवन की टीम निर्धारित 14 ओवर में 135 रन बनाकर आल आउट हो गई. जवाबी पारी खेलते हुए बबटु इलेवन की टीम 11वे ओवर में 4 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. इससे पूर्व फाइनल मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आजसू के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी नौशाद अख्तर व विशिष्ट अतिथि आजसू नेता सह समाजसेवी तनवीर आलम, चितरपुर दक्षिणी के उप मुखिया ने संयुक्त रूप से किया. बेहतर खेल के लिए विजेता टीम के गोपी को मैन ऑफ द मैच जबकि उप विजेता टीम के असगर अहमद को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सादुल्लाह सहित जाहिद अनवर उर्फ सोनू, आरिफ अफजल, बाकी बिल्ला, राहत खान, नकाश अहमद, मोबस्सीर अहमद, मोहिबउल्लाह, बरकत उल्लाह, इरफान जकी, आमिर मलिक, अबुजर कमाल सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-murder-of-newly-married-woman-and-body-thrown-in-the-bushes/">किरीबुरु
: नव विवाहिता की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका [wpse_comments_template]
: नव विवाहिता की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका [wpse_comments_template]
Leave a Comment