Search

 
 
 

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने की महाकाल की पूजा, सांसद व डीसी हुए शामिल

 
Ramgarh : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नववर्ष के पहले सोमवार को जिला वासियों की सुख, समृद्धि व शांति के लिए महाकाल की पूजा की गई. मेन रोड में सुभाष चौक के समीप स्थित मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर परिसर में महाकाल भोलेनाथ का भव्य दरबार सजाया गया. पुजारी संजयेंद्र गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई. पूजन, रुद्राभिषेक के बाद भोलेनाथ की महाआरती की गई. यजमान की भूमिका में धनंजय कुमार पुट्स थे. पूजन-अनुष्ठान में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल व रामगढ़ डीसी चंदन कुमार भी शरीक हुए और महाकाल का आशीर्वाद लिया. भंडारा में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस आयोजन में जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. भजन गायकों ने भोले को समर्पित  भजनों की प्रस्तुति दी. यह भी पढ़ें : सत्ता">https://lagatar.in/the-trick-to-gain-power-was-the-promise-of-giving-a-cylinder-for-rs-450/">सत्ता

प्राप्ति का प्रपंच था 450 रुपये में सिलिंडर देने का वादाः बाबूलाल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही