Search

 
 
 

रामगढ़  :  इंटर पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले, बारुघुट्टू मध्य स्कूल बनी विजेता

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने टाटा स्टीलस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य समारोह के साथ इंटर-पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन किया. यह आयोजन 14 पंचायतों के बीच चार दिनों तक चले उत्साहपूर्ण मुकाबलों का शानदार अंत था. बारुघुट्टू मध्य विजेता बनकर उभरी. जबकि बसंतपुर दिन में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में उपविजेता रही.
 

Ramgarh :  टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने टाटा स्टीलस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य समारोह के साथ इंटर-पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन किया. यह आयोजन 14 पंचायतों के बीच चार दिनों तक चले उत्साहपूर्ण मुकाबलों का शानदार अंत था. बारुघुट्टू मध्य विजेता बनकर उभरी. जबकि बसंतपुर दिन में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में उपविजेता रही.

 

बारुघुट्टू मध्य के जाहिद को मैन ऑफ द मैच

टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए.

मैन ऑफ द मैच :  जाहिद (बारुघुट्टू मध्य)
मैन ऑफ द सीरीज :  मुन्ना (बारुघुट्टू मध्य)
बेस्ट बैट्समैन : संदीप (बसंतपुर)
बेस्ट बॉलर :  अनीश (बसंतपुर)

 

कार्यक्रम में ये गणमान्य हुए शामिल

समापन समारोह में सीईपी चीफ राजेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी उपस्थित रहीं. इसके अलावा जिला परिषद सदस्य भोला तूरी, पंचायत मुखिया सावित्री देवी, ललन यादव और रूपन देवी ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया. 

 

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के हेड एडमिनिस्ट्रेशन दीपक श्रीवास्तव और हेड HRBP शिव शंकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई. इस टूर्नामेंट ने वेस्ट बोकारो की पंचायतों के बीच सामुदायिक सहभागिता, खेलभावना और एकता को मजबूत किया, जो सामुदायिक विकास के प्रति टाटा स्टील की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही