Search

 
 
 

रामगढ़ : डीएवी स्कूल में रामनवमी पर मनमोहक झांकी

 
Ramgarh:  डीएवी बरकाकाना में रामनवमी के अवसर पर वशिष्ठ सदन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वर्ग तृतीय की श्रेया सतपति ने रामनवमी के औचित्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला. वर्ग तृतीय से पंचम के बच्चों ने रामधुन पर आधारित भजन प्रस्तुत किए. एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों ने रामायण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की. वर्ग तृतीय की श्रीत्या ने रामभजन पर नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं विशेष हवन आयोजित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मजीद ने बच्चों को हवन के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें-इंडी">https://lagatar.in/indi-alliance-leaders-are-plotting-a-big-incident-against-pm-modi-pratul-shahdev/">इंडी

गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिशः प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही