Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : राशन की आड़ में ट्रक पर ले जाया जा रहा था बियर, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी की. बोकारो, रामगढ़ होते हुए हजारीबाग की ओर जा रहा एक 12 चक्का ट्रक पर अवैध शराब होने की सूचना थी. 12 चक्का ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन चालक पुलिस गाड़ी देखकर ट्रक को भगाने लगा. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर नया मोड़ पुल के समीप गाड़ी सहित चालक को पकड़ा. चालक से पूछताछ करने के बाद चालक ने ट्रक पर राशन का सामान होने की बात कही. जब ट्रक की जांच की गई तो पाया कि वाहन पर गॉडफादर कंपनी की बियर की पेटी लोड है. चालक से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद चालक ने बताया कि बीयर की पेटी को वहां पर दूसरे चालक के द्वारा बोकारो जिला में लो कराया गया है. दूसरे चालक के कहने पर बोकारो से वाहन को जंगल के रास्ते छुपते छुपाते मांडू ले जाया जा रहा था. इसे मांडू के जंगल क्षेत्र में जाकर खड़ा कर देना था. इसके बाद दूसरा वाहन चालक जाकर उसे आगे की तरफ ले जाता. जांच के क्रम में वाहन चालक के द्वारा उस पर लदा बियर शराब से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ajay-sah-removed-from-the-post-of-cwc-chairman/">रांची:

CWC अध्यक्ष के पद से हटाए गए अजय साह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही