Search

 
 
 

रामगढ़ : बकरीद से पूर्व पुलिस ने किया मॉक ड्रील, वाटर कैनन और आंसू गैस का किया उपयोग

 
Ramgarh : बकरीद को लेकर रामगढ़ पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान जवानों ने लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, पानी की बौछार को लेकर अभ्यास किया. जिसका मकसद उपद्रवियों से निपटने, भीड़ को नियंत्रित करने, असामाजिक तत्त्वों से निपटने और दंगा पर कंट्रोल करना है. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-demand-for-investigation-of-students-death-case-ud-case-registered/">कोडरमा:

छात्रा की मौत मामले की जांच की मांग, यूडी केस दर्ज

लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

एसपी प्रभात कुमार के दिशा निर्देश पर उपद्रव का हूबहू माहौल तैयार किया गया. उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की. जिसके बाद जवानों ने जमकर लाठीचार्ज किया. उपद्रवी इतने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन से उपद्रवियों पर पानी की बौछार कर तितर-बितर कर दिया. मॉक ड्रील के दौरान किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई. मॉक ड्रील के बाद एसपी प्रभात कुमार ने जवानों को स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही