Ramgarh : रामगढ़ जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग 50 हजार बच्चों को ताज़ा एवं गर्म भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रलाइज्ड किचन स्थापित किया जा रहा है. इसके लिए सीसीएल, अक्षय पात्र संस्था और जिला प्रशासन के बीच एमओयू किया गया है. इसी क्रम में रविवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत कैथा क्षेत्र में किचन के निर्माण हेतु चयनित किए गए स्थल पर भूमि पूजन हुआ. कार्यक्रम के दौरान सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र जयंत सिन्हा, उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, सीसीएल दरभंगा हाउस, जीएम सीएसआर लादी बालकृष्ण सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :आरजेडी">https://lagatar.in/sanjay-prasad-yadav-met-rjd-supremo-task-of-strengthening-organization-in-jharkhand/">आरजेडी
सुप्रीमो से मिले संजय प्रसाद यादव, झारखंड में संगठन मजबूती का टास्क
: प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने भरी हुंकार, कहा-स्वच्छ भारत अभियान का नाम बदले सरकार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ppp-2-4.jpg"
alt="" width="600" height="360" />
सुप्रीमो से मिले संजय प्रसाद यादव, झारखंड में संगठन मजबूती का टास्क
सांसद ने पहल की सराहना की
सीसीएल द्वारा सीएसआर के तहत 15 करोड़ के निर्माण एवं 7 करोड़ के परिचालन लागत से सेंट्रलाइज्ड किचन की स्थापना जिले में की जाएगी. कार्यक्रम के दौरान सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र जयंत सिन्हा ने कहा कि सेंट्रलाइज किचन के माध्यम से ना केवल सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन मिलेगा बल्कि उनकी रूचि पढ़ाई में भी बढ़ेगी. इस कार्य के लिए सांसद ने सीसीएल, अक्षय पात्र संस्था एवं जिला प्रशासन की सराहना की वहीं उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-villagers-roared-against-pollution-said-government-should-change-the-name-of-swachh-bharat-abhiyan/">चांडिल: प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने भरी हुंकार, कहा-स्वच्छ भारत अभियान का नाम बदले सरकार
alt="" width="600" height="360" />
Leave a Comment