Search

 
 
 

रामगढ़ः बिरसा मुंडा बस स्टैंड का जीर्णोद्धार, भूमि पूजन संपन्न

 
Ramgarh: शहर अंतर्गत बिरसा बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास 5 अप्रैल 2023 को मंत्री श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता के द्वारा किया गया था. इसी क्रम में शनिवार को बिरसा बस स्टैंड परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र जयंत सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि डीएमएफटी के तहत बिरसा बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है, जो कि जिलेवासियों को कई सुविधाएं देगा वहीं उन्होंने जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत लोगों बिरसा बस स्टैंड में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की अपील की. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-slogans-were-raised-against-the-police-said-driver-died-due-to-police-beating/">गढ़वा

: पुलिस के खिलाफ जमकर लगे नारे, कहा- पुलिस की पिटाई से हुई ड्राइवर की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही