Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ भुरकुंडा गोलीबारी : सोशल मीडिया पर क्रेडिट लेने की होड़ में दो आपराधिक गिरोह

रामगढ़ के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर शुक्रवार की सुबह फायरिंग की घटना हुई थी. दो आपराधिक गिरोह के बीच सोशल मीडिया पर इस हमले का क्रेडिट लेने की होड़ मची है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh :  रामगढ़ के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर शुक्रवार की सुबह फायरिंग की घटना हुई थी. दो आपराधिक गिरोह के बीच सोशल मीडिया पर इस हमले का क्रेडिट लेने की होड़ मची है. दोनों गैंग खुलकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं, इस घटना के बाद जहां राहुल दुबे गिरोह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल सिंह उर्फ आजाद सरकार अगर वाकई घटना को अंजाम दिलाये हो तभी जिम्मेवारी लो, झूठन खाने का आदत गया नहीं तुम्हारा. आगे लिखा कि पहले अपना अमन बॉस का बदला लेने में फोकस करो, ना कि दूसरे का झूठन खाने में.

 

अमन साहू गिरोह ने राहुल दुबे गिरोह को दी धमकी

राहुल दुबे गिरोह के पोस्ट के कुछ ही घंटे के बाद अमन साहू गिरोह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया कि रेलवे साइडिंग में जो घटना घटी, उसकी जिम्मेदारी अमन साहू गैंग द्वारा लिया गया था. जैसे अक्सर हम घटना करने के तुरंत बाद लेते हैं. पर कुछ अखबारों से पता चला कि राहुल दुबे ने इस घटना का क्रेडिट लेने की नीच हरकत की है. गिरोह ने यह भी दावा किया कि राहुल दुबे का बीते एक-डेढ़ सालो से गैंग से कोई सरोकार या मतलब नहीं है. बॉस के रहते हुए ही उसे गैंग से इसी तरह की ओछी हरकतों के चलते निकाल दिया गया था. खुले एवं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहेंगे कि सुधर जाओ वर्ना जायदा बॉस का याद आ रहा है तो बॉस के पास भेजने का उतम प्रबंध करते हैं तेरा.

Uploaded Image

 

रेलवे साइडिंग संचालक पर हमले की नीयत से की गयी थी फायरिंग

दरअसल भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े फायरिंग की गयी थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. फायरिंग की घटना भदानीनगर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई थी. हमले का लक्ष्य रेलवे साइडिंग संचालक भोला यादव थे, जो इस हमले में बाल-बाल बच गए थे. फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गए थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही