Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : सीसीएल के नोटिस के विरोध में भुरकुंडा बाजार बंद, विधायक ने कहा- व्यवसाय को चिंता करने की जरूरत नहीं

Ramgarh: गुरुवार को जिले के भुरकुंडा बाजार को बंद रखा गया. यह बंद सीसीएल द्वारा जारी नोटिस के विरोध में बंद किया गया. बरका - सायल सीसीएल ने दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिसके विरोध में भुरकुंडा क्षेत्र के व्यवसायियों और राजनीतिक दल ने बंद का आह्वान किया था. बता दें कि भुरकुंडा कोलांचल के लगभग सभी छोटी बड़ी दुकाने सुबह से ही बंद पड़ी हुई है. व्यवसाय और राजनीतिक दल के कार्यकर्ता जगह- जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. दुकानें बंद होने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.   पढ़ें - थाने">https://lagatar.in/notorious-criminal-raju-gop-absconding-from-the-police-station-surrendered-in-the-civil-court/">थाने

की हाजत से फरार कुख्यात अपराधी राजू गोप ने सिविल कोर्ट में किया सरेंडर
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-arrested-including-accused-aman-singh-in-the-assault-case/">धनबाद

: मारपीट मामले में आरोपी अमन सिंह समेत 3 गिरफ्तार

जी एम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गई 

सीसीएल के नोटिस के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन ,व्यवसायियों और राजनीतिक दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बरका- सयाल जी एम कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. विरोध प्रदर्शन में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, आजसू के बड़कागांव प्रभारी रोशन लाल चौधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए . इस मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि इस मामले को लेकर सीसीएल के सीएमडी से बातचीत हुई है. इसलिए किसी भी व्यवसाय को चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं. व्यवसाय किसी के बहकावे में ना आवे और किसी से गुमराह ना हो. बंद पड़े दुकानों को लेकर अंबा ने कहा कि किसी ने गुमराह कर भोले भाले व्यवसायियों की दुकानें बंद करवाया है . इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-awareness-given-to-pregnant-women-and-adolescent-girls/">लातेहार

: गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक, पौष्टिक आहार के बारे में दी गयी जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही