Search

 
 
 

रामगढ़ : सरना फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भुरकुंडा की जीत

 
Ramgarh :पतरातू कुरसे में आयोजित सरना फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया. मैच के मुख्य अतिथि किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो थे. उन्होंने सर्वप्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और किक मारकर मैच का उद्घाटन किया. इस दौरान पंकज महतो ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारगी बढ़ती है, साथ ही मानसिक और शारीरिक विकास होता है. खेल हम सबों को करीब लाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह से खेल के  आयोजन से ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है. बड़कागाँव में प्रतिभावान खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन अफसोस है कि इस विधानसभा में कहीं भी किसी पंचायत में अच्छा खेल का मैदान नहीं है. झारखंड सरकार को चाहिए कि हर पंचायत स्तर पर खेल का मैदान बनायें ताकि पंचायत के खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर पर खेलें. वहीं पंकज महतो ने कहा कि जिस मैदान में खेल का आयोजन हो रहा उस पंचायत की जमीन जिंदल और सीसीएल ने लुटा पर यहां के रैयतों को ना रोजगार मिला न ही उन्हें मुवाजा दी बल्कि उल्टे उनलोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया. इसे भी पढ़ें–बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-police-is-running-awareness-campaign-regarding-the-prevention-of-opium-cultivation/">बंदगांव

: अफीम खेती रोकथाम को लेकर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही