Search

 
 
 

रामगढ़ : महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार उचक्के

इन दिनों रामगढ़ शहर में उचक्कों का आतंक काफी बढ़ गया है. शहर के पुराना बस पड़ाव क्षेत्र में शनिवार को चेन स्नैचिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गयी
 

 Ramgarh  : इन दिनों रामगढ़ शहर में उचक्कों का आतंक काफी बढ़ गया है. शहर के पुराने बस पड़ाव क्षेत्र में शनिवार को चेन स्नैचिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गयी  

 

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो बदमाशों ने दवा लेकर घर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गये.  

 

रामगढ़  के हर चौंक चौराहे पर CCTV लगाये गये हैं उसके बाद भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. भुक्तभोगी महिला अंजू देवी ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.  

 

वे पुराना बस पड़ाव रोड स्थित वाटिका स्वीट्स के समीप रहती हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दवा खरीदने के लिए घर से निकली थीं. मेडिकल स्टोर से लौटते समय वह पैदल अपने घर की ओर जा रही थी. बस स्टैंड की दिशा से आये दो युवक बाइक पर उनके पास पहुंचे.

 

कुछ समझने से पहले ही पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन खींच ली.  घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से लोहार टोला की ओर भाग निकले.

 

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे.  पीड़िता के अनुसार छीनी गयी चेन का वजन लगभग 11 ग्राम था.

 

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं,  ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही