Search

 
 
 

रामगढ़ : बाइक सवार अपराधियों ने युवक से छीने साढ़े तीन लाख रूपये

 
Ramgarh:  बाइकसवार अपराधी एक युवक से साढ़े तीन लाख रूपये की छिनतई कर फरार हो गए. घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोदर पुल पर हुई. बाइकसवार अपराधियों ने एचडीएफसी बैंक से रुपए लेकर जा रहे है युवक से साढ़े तीन लाख रुपए छिन लिये. भुक्तभोगी फिरोज ने बताया कि वह करीब 12:30 बजे मेन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से निजी काम के लिए तीन लाख 50 हजार रुपए निकाल कर वापस अपने घर रामगढ़ जिला से रेलिगढ़ा जा रहा था. इसी दौरान दामोदर पुल के समीप पीछे से हेलमेट लगाकर दो बाइक सवार आये और रुपए से भरा थैला छिन कर फरार हो गए. फिरोज ने बताया कि रुपए से भरा थैला लेकर भाग रहे अपराधियों का उसने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन अपराधी काफी तेजी से बाइक लेकर एनएच 33 को जोड़ने वाली सड़क की ओर घुस गए. जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद भुक्तभोगी फिरोज रामगढ़ थाना पहुंचा और मामले की लिखित जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई करने की गुहार लगाई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-three-arrested-in-doctor-kidnapping-case-rapid-raid-in-search-of-two-absconding-accused/">पलामू

: डॉक्टर अपहरण कांड में तीन गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही