Search

 
 
 

रामगढ़ः श्रद्धा व उल्लास के साथ मनी संत शिरोमणि रविदास की जयंती

छोटकीलारी में सेवानिवृत्त प्राचार्य पुन्नूराम नायक पिछले 53 वर्षों से हर साल संत शिरोमणि की जयंती मना रहे हैं. रविवार को अपने आवास पर उन्होंने समारोह का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड में संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी. चितरपुर, मारंगमरचा, छोटकीलारी, मायल सहित अन्य जगहों पर समारोह का आयोजन कर संत रविदास की पूजा-अर्चना की गयी. कई जगह आकर्षक पंडल का निर्माण कर जयंती मनाई गई. भजन-कीर्तन भी किया गया.  पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.


छोटकीलारी में सेवानिवृत्त प्राचार्य पुन्नूराम नायक पिछले 53 वर्षों से हर साल संत शिरोमणि की जयंती मना रहे हैं. रविवार को अपने आवास पर उन्होंने समारोह का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. पुन्नूराम नायक ने कहा की सभी लोगों को संत रविदास के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है मौके पर पूर्व पंसस गीता देवी, भोला करमाली, कृपाल महतो, रवि नायक, लिज्जा कुमारी, सूर्यांश कुमार प्रभाकर, योगेन्द्र नायक, शशि नायक सहित अन्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही