Search

 
 
 

रामगढ़ : भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर चुनाव प्रचार

 
Ramgarh:  भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंट मंडल के वार्ड 3 शक्ति केंद्र में सभी बूथों पर डोर टू डोर जाकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में वोट डालने की अपील की. इस दाैरान आजसू के कार्यकर्ता एवं सभी बूथों के अध्यक्ष भी मौजूद थे. भाजपा युवा नेता राजेश ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नीतियों को सराहा जा रहा है. लोग फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं. भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान होगा और फिर से मोदी की सरकार बनेगी. केंद्र की हितकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थी फिर से मोदी की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. ठाकुर ने बताया कि झारखंडी युवा मोदी के साथ हैं. जनसंपर्क में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बूथ अध्यक्ष मोहन पांडे, अमित ठाकुर, सुनील पासवान, महेंद्र पांडे, मनीष रंजन मिश्रा, लखींद्र पासवान, संजू यादव, आनंद जायसवाल, नारायण बनर्जी, आजसू पार्टी के वार्ड 3 के प्रभारी विक्की ठाकुर, अध्यक्ष चंदन कुमार, अंकित अग्रवाल एवं भाजपा और आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-arun-singh-gave-mantra-of-victory-to-manish-jaiswal/">हजारीबाग

: अरूण सिंह ने मनीष जायसवाल को दिया जीत का मंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही