Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ : आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस

Ramgarh : 25 जून 1975 को देश में लगे आपातकाल के विरोध में रामगढ़ जिला में भाजपाइयों ने शनिवार को "काला दिवस" के रूप में मनाया. जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में साहू धर्मशाला में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित हुए. आपातकाल के दौरान जेल गए हुए प्रभुदयाल खंडेलवाल, समर भारती, मुरलीधर पटवा, चतुर्भुज महतो, हरी महतो, किशनचंद्र महतो, सुनील चौधरी, नीलकंठ चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी जैसे वरिष्ट नागरिकों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-disability-camp-in-health-centers-from-july-4/">धनबाद

: स्वास्थ्य केंद्रों में दिव्यांगता शिविर 4 जुलाई से

आपातकाल ही कांग्रेस के पतन का कारण- आदित्य साहू

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आपातकाल को याद करते हुए बताया की कांग्रेस की इंदिरा सरकार ने मात्र अपनी कुर्सी बचाने एवं देश भर में कांग्रेस के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने के लिए ही देश पर आपातकाल थोपा था और आपातकाल ही उस कांग्रेस के पतन का कारण बना. सांसद ने कहा कि देश में ईडी भ्रष्टाचार की जांच के लिए कांग्रेस के युवराज को बुलाती है तो कांग्रेस समर्थक कहते हैं संविधान खतरे में है. जबकि कांग्रेस ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाकर, मिडिया पर सेंसर लगाने के साथ विपक्षी नेताओं को जेल में डाल कर किस संविधान की रक्षा की थी. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-government-had-killed-democracy-by-imposing-emergency-in-the-entire-country-mp/">आदित्यपुर

: कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी- सांसद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही