Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथों पर ध्यान देने की हिदायत

Ramgarh : घाटो स्थित बंजी क्लब में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, विशिष्ट अतिथि हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व बीससूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला प्रभारी शशिभूषण भगत और पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पाण्डेय मौजूद थे.

नवीन जायसवाल ने जीत का दिया गुरूमंत्र

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री खिरोधर साहू ने किया. बैठक में मुख्य पर्यवेक्षक हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक मंडल के सभी बूथों के शक्ति संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा की मेरे तीन विधानसभा चुनाव में जीत का एकमात्र कारण है कि मैंने हर चुनाव में अपने बूथ पर वोटों की संख्या को बढ़ाते हुए अपनी जीत दर्ज की. साथ ही हमें जमीनी स्तर पर अपने हर कमजोर बूथ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. रामगढ़ उपचुनाव के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अपनी महत्वपूर्ण जीत दर्ज करवा सके. इसे भी पढ़ें:खेलो">https://lagatar.in/khelo-india-youth-games-125-member-team-from-jharkhand-will-participate-in-12-sports/">खेलो

इंडिया यूथ गेम्स : झारखंड से 125 सदस्यीय टीम 12 खेलों में लेगी हिस्सा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/bbb-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

चुनौती के लिए रहें तैयार- प्रवीण मेहता

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश द्वारा निर्देशित डाटा प्रबंधन से हर बूथ और मंडल अध्यक्षों को जोड़ा गया है. उन्होंने आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा. वहीं सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि रामगढ़ जिले में उपचुनाव की तैयारी करने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयारी करनी है. पांच लाख वोटों से जीत दर्ज करने के साथ-साथ हमें पांचों विधानसभा सीटें जीतनी है. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सांसद जयंत सिन्हा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किए. इसे भी पढ़ें:केंद्र">https://lagatar.in/center-orders-release-of-jharkhands-pmay-u-money-state-had-asked-for-508-crores/">केंद्र

ने दिया झारखंड के PMAY (U) का पैसा रिलीज करने का आदेश, राज्य ने मांगा था 508 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही