Search

 
 
 

रामगढ़ : भाजपा नेता रंजीत राम से मिले नाराज समर्थक

 
Ramgarh: हाल में ही भाजपा में शामिल हुये युवा नेता रंजीत राम से उनके समर्थको ने निराशा व्यक्त किया. रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडों, शहरों एवं गांवों से नाराज समर्थक सोमवार को रंजीत राम के आवास नया नगर बरकाकाना घुटुवा पहुंचकर अपनी नाराज़गी जताई. रंजीत राम भाजपा में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय लोजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे. वह एक माह पूर्व रामगढ़ जिला सहित अन्य जिलों से अपने पूरे समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुये हैं. इस लोकसभा चुनाव में सभी समर्थकों का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय नहीं बन पाने के कारण अपने नेता रंजीत राम से नाराज़गी जता रहे हैं. सभी नाराज समर्थकों को रंजीत राम ने आश्वस्त किया और नाराज़गी को खत्म करते हुये अपने माध्यम से जहां तक हो सके पूरी ईमानदारी से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को रिकॉर्ड मतों से विजय दिलाने में अपनी मजबूत भूमिका निभाने की बात कही. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/65-percent-voting-in-simdega-district-enthusiasm-shown-among-voters/">सिमडेगा

जिले में 65 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

रंजीत राम ने समर्थकों को समझाया

रंजीत राम ने कहा कि अभी नाराज़गी जताने का समय नहीं है. राष्ट्रहित में अपने-अपने क्षेत्र जाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करें. मौके पर मुख्य अमित श्रीवास्तव, शंकर कालिंदी, रंजन राम, शिवा राम, रजीनी झा, विशाल राम, सोनू कुमार,अभिषेक पाठक, शम्भु कुमार, अमरनाथ कुमार, सिता राम, निक्की दिप, बिजय भुईयां, आशिष राम, संजोक कालिंदी, बिक्रम राम, आर्यन पासवान, प्रियांशु कुमार, दिनेश कालिंदी, सदानंद कालिंदी, लखन राम, दिपक राम, बिट्टू कुमार, हरिलाल राम, मिथलेश राम, भोलू कुमार, जितू कालिंदी, चंदन विश्वकर्मा, केदार राम, गोपाल राम, मोनू कुमार, संजू कुमार, कुणाल पांडेय, प्रियांशु सिंह, सौरभ सोनी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/59-99-percent-votes-cast-in-palamu-parliamentary-constituency/">पलामू

संसदीय क्षेत्र में पड़े 59.99 फीसदी वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही