Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : अनिकेत भुइयां मौत मामले पर भाजपा का धरना, सीबीआई जांच की मांग

Advertisement
Advertisement
भाजपा नेताओं ने प्रशासन पर खड़ा किया प्रश्न चिह्न Ramgarh:  थाना के हाजत में अनिकेत भुइयां की संदिग्ध मौत मामले को लेकर से भाजपा के बैनर तले सुभाष चौक के पास धरना प्रदर्शन किया गया. भाजपा महामंत्री रंजन सिंह ने मंच संचालन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सासंद जयंत सिन्हा ने प्रशासन पर प्रश्न चिह्न खड़ा करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. वहीं, सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने को कहा है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-32-youth-got-appointment-letters-in-the-employment-fair/">रामगढ़

: रोजगार मेला में 32 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग

धरना में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, राजेश ठाकुर, विनोद राम, उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, शीतल सिंह, सत्यजीत सिंह, रुदल प्रताप, भीमसेन चौहान, प्रकाश मिश्रा, चंद्रशेखर चौधरी, रंजीत राम आदि कई वक्ताओं ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. धरना स्थल पर मृतक की मां एवं उसके परिजन मौजूद थे. वहां पर सांसद के द्वारा पीड़ित परिवार को 25000 रुपये की आर्थिक मदद की गई. कार्यक्रम में रामगढ़ नगर कैंट अध्यक्ष शिवकुमार महतो, रनंजय कुमार, कुंटू बाबू, नारायण चंद्रभौमिक, प्रकाश मिश्रा, रंजीत पांडेय, रवींद्र शर्मा, लोजपा नेता रंजीत राम, विनोद कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र चंचल, मुन्ना खटीक, सैयद किरमानी, प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहू, मनोज गिरी, विनोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/petition-related-to-former-cm-hemant-sorens-participation-in-the-budget-session-high-court-will-give-its-decision-on-wednesday/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने से संबंधित याचिका, HC बुधवार को सुनाएगा फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही