Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : भाजपा सोशल मीडिया की बैठक, जनसंपर्क अभियान पर जोर

Ramgarh : रामगढ़ जिले में भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त रविवार को सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर मीट का आयोजन किया गया. भाजपा के मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम प्रभारी सत्यजीत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप ने मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल मौजूद रहे. मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक राजू चतुर्वेदी ने किया. मौके पर विधायक जेपी पटेल ने कहा कि सोशल मीडिया को हटा कर राजनीति अब संभव नहीं है, क्योंकि आज के डिजिटल भारत में देश के हर युवाओं के हाथ में उच्च तकनीक वाली मोबाइल उपलब्ध है. इससे वे पार्टी के हर कार्यक्रमों पर नजर रखते है और यही भाजपा की ताकत भी है. इसकी मदद से हमने कई चुनाव भी जीते हैं. जिस मोदी को पहले अमेरिका में आने पर प्रतिबंध लगाया गया था आज उसके राष्ट्रपति हमारे पीएम के नाम पर चुनाव लड़ते हैं. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/jee-advanced-exam-held-at-four-centers-in-ranchi/">रांची

में चार केंद्रों पर हुई जेईई एडवांस परीक्षा

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री रंजन फौजी, मंत्री रमेश वर्मा, आईटी सेल प्रभारी धीरज साहू, भीमसेन चौहान, वीरेंद्र महली, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी रीति श्रीवास्तव, ओम शंकर रुदल कुमार, श्रवण कुमार, ऋषिकेश सिंह, जितेंद्र साहू, विकासमनी पाठक, राकेश सिंह, शंकर महतो, निरंजन कुमार, अर्जुन कुमार वर्मा समेत दर्जनों मीडिया इनफ्लूएंसर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/vikas-tirtha-yatra-will-show-the-development-works-of-modi-government-jayant-sinha/">मोदी

सरकार के विकास कार्यों का दर्शन कराएगी विकास तीर्थ यात्रा : जयंत सिन्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही