Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद जयंत सिन्हा भी रहे मौजूद

Advertisement
Advertisement
सोमवार को पतरातू से रामगढ़ तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा Ramgarh : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की निर्देश पर पतरातू रिसोर्ट से तिरंगा यात्रा निकाली गई. मौके पर हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा मौजूद रहे. सभी सातों मंडलों से आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति गीत गाये और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. रामगढ़ स्थित सुभाष चौक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंत सिन्हा के साथ सुभाष चंद्र बोस के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद सिदो कान्हू मैदान में आकर यात्रा का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-40-meter-high-flag-post-unveiled-at-ccl-headquarter/">रांचीः

सीसीएल मुख्यालय में 40 मीटर ऊंचे फ्लैग पोस्ट का अनावरण

महात्मा गांधी और बाबा साहेब की मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण

सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. विभाजन विभीषिका के विरोध में सिदो कान्हू मैदान से भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस के रूप में थाना चौक पहुंचे. यहां सांसद जयंत सिन्हा ने महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, इसके बाद कार्यक्रम का समापन हो गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/14rc_m_152_14082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

तिरंगा यात्रा में ये रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व 20सूत्री के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, नारायण चंद्र भौमिक, महामंत्री प्रो.खिरोधर साहू, छोटन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, सरिता ठाकुर, स्नेहलता चौधरी, अखिलेश प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, प्रवीण सोनू, संतोष शर्मा, धीरज साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, कैंट मंडल महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि सूर्यवंश श्रीवास्तव, योगेश दांगी, मनोज सिंह, सतीश मोहन मिश्र, सन्नी कुशवाहा, मुन्ना खटीक, लक्ष्मी देवी, कूमेल उरांव, प्रिया करमाली, सुमन सिंह, अवितेश सिंह, जितेंद्र साहू, मणिशंकर ठाकुर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-law-of-the-country-is-not-for-bjp-dipankar-bhattacharya/">गिरिडीह

: देश का कानून भाजपा के लिए नहीं है – दीपंकर भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही