Search

 
 
 

रामगढ़: भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, मुखिया सम्मानित

 
Ramgarh: भारतीय जनता पार्टी की रामगढ़ जिला कार्यसमिति की रविवार को बैठक हुई. भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जयंत सिन्हा मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई. मंच संचालन महामंत्री रंजन फ़ौजी ने किया. बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने जिले भर में पिछले तीन महीने भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें- बरसात">https://lagatar.in/incidents-of-snakebites-and-house-entry-increase-in-the-rainy-season-ramesh-of-ranchi-rescues-snakes-see-photos/">बरसात

में बढ़ जाती है सर्पदंश और घर में घुसने की घटनाएं, रांची के रमेश करते हैं सांपों को रेस्क्यू, देखें तस्वीरें
बैठक में चुनाव में अपनी जीत दर्ज करवाने वाले मुखिया और उप मुखिया को अंगवस्त्र और गुलाब देकर सम्मानित किया. जयंत सिन्हा ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 75वीं अमृत सरोवर बनानी है. इसके लिए सांसद मद से पांच लाख रुपए सुंदरीकरण एवं साफ सफाई के लिए दिए जा रहे हैं. साथ ही फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू करवाकर स्पोर्ट्स के द्वारा हर पंचायत स्तर के टीम का रजिस्ट्रेशन कर उन्हे "किट" देकर युवाओं को जोड़ने हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि डीएमएफटी के अंतर्गत करीब दो सौ करोड़ की राशि कोयले की रॉयल्टी के रूप में हमें प्राप्त होती है. जिसमें सात सौ में तीन सौ पचास आंगनबड़ी को आधुनिक बनाया गया है. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/sudesh-said-in-jamtara-government-should-stop-the-politics-of-misleading-people-and-diverting-them-from-issues/">जामताड़ा

में बोले सुदेश- लोगों को बहकाने और मुद्दों से भटकाने की राजनीति बंद करे सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही