Search

 
 
 

रामगढ़: आजसू ने लगाया रक्तदान शिविर

 
Ramgarh: आजसू जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुनीता चौधरी शामिल हुईं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय बनारसी ने किया. इसका संचालन नीरज मंडल ने किया. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि अपना रक्त दान कर और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें. ताकि किसी भी खून के जरूरतमंद मरीज की जान बचायी जा सके. इसे भी पढ़ें-  राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-said-becoming-a-apologist-on-a-black-law-pm-modi-will-have-to-withdraw-agneepath-scheme/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, कहा, काले कानून की तरह माफीवीर बनकर पीएम मोदी को वापस लेना पड़ेगी अग्निपथ योजना
सासंद ने आजसू सेवा सहायतार्थ रामगढ़ की टीम की सराहाना की. उन्होंने कहा कि अपने प्रयास से जिस तरह आजसू सेवा सहायतार्थ की टीम कार्य कर रही है, इससे बहुत लोगों की जान बचाई जा सकती है. यह बेहतर पहल है. सभी रक्तदाताओं को सांसद ने सप्रेम भेंट एवं पुरस्कृत कर सम्मानित किया. शिविर में जमा हुए 26 यूनिट रक्त सदर अस्पताल को दिया गया. शिविर में सांसद के अलावा रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी, जिप उपाध्यक्ष रीता देवी, सिविल सर्जन प्रभात कुमार, धनेश्वर महतो, सरस्वती देवी, दयामंती देवी, तपेश्वर महतो, सुनीता देवी और तिलक राज मेवाड़ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-mothers-100th-birthday-pm-gave-a-shawl-pakhare-feet-as-a-gift/">पीएम

मोदी की मां का 100वां जन्मदिन : PM ने गिफ्ट में दी शॉल, पखारे पैर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही