Search

 
 
 

रामगढ़ : गांवों में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाएगा बुद्धिजीवी मंच

 
Ramgarh : बुद्धिजीवी मंच, बरकाकाना क्षेत्र की एक विस्तारित बैठक हुई. बैठक में मंच के पिछले कार्यों और आय-व्यय की समीक्षा की गई. इस दौरान आगामी कार्य योजना बनाई गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरकाकाना क्षेत्र के सभी गांवों में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली ने कहा कि जन मुद्दों को जनता खुद हल करने की कोशिश करें. इसके लिए सभी को आगे आना होगा. हमारे पास एक बड़ी समस्या यह है कि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे हैं. या तो नामांकन नहीं कराते हैं या नामांकन करा भी लिए तो नियमित विद्यालय नहीं जाते हैं. जिसके कारण वह सही ढंग से शिक्षित नहीं हो पाते हैं और उनका करियर अधूरा रह जाता है. इसे भी पढ़ें :कोयल">https://lagatar.in/illegal-mining-case-from-koyal-river-social-activist-wrote-letter-to-palamu-and-garhwa-dc/">कोयल

नदी से अवैध खनन मामलाः सोशल एक्टिविस्ट ने पलामू और गढ़वा डीसी को लिखा पत्र

गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने पर जोर

प्रदीप करमाली ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच एक कार्यक्रम के तहत सभी गांवों में नुक्कड़ सभा और डोर टू डोर अभिभावकों को समझाने का काम करेगा. मंच के सचिव प्रोफेसर शाहनवाज खान ने कहा कि हमें सरकार के कार्यों में भी सहयोग करना चाहिए, तब हम एक खुशहाल समाज, राज्य और देश का कल्पना कर सकते हैं. वर्तमान में सरकार का भी "बैक टू स्कूल (रुआर)" नामक कार्यक्रम इसी मकसद को पूरा करने का है. अगर हम इस अभियान को चलाएंगे तो सरकार के इस कार्यक्रम में भी सहयोग होगा. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/candwa-displeasure-over-not-building-tory-fly-overbridge-shilapatta-will-be-worshiped-on-monday/">चंदवा

: टोरी फ्लाई ओवरब्रिज नहीं बनने से नाराजगी, सोमवार को शिलापट्ट की होगी पूजा

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य संयोजक पंचदेव करमाली, संयोजक रविंद्र मुंडा, प्रवक्ता सुशील कुमार, उपाध्यक्ष सोनी महतो, संगठन सचिव रियासत हुसैन, कोषाध्यक्ष मो सलीम, उप-कोषाध्यक्ष देवकी बेदिया, अमल घोषाल, शिल्पी घोषाल, महादेव ठाकुर, रामशिवम सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, तृतीयाल बेदिया, मोहित मुंडा, ब्रह्मदेव महतो, मदन दांगी, घनश्याम महतो, राजकुमार रवि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही