Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ उपचुनाव : 14 निर्दलीय समेत 18 प्रत्याशी मैदान, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर शनिवार को डीसी माधवी मिश्रा ने एसपी पीयूष पांडे एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के साथ प्रेस वार्ता की. इस दौरान उपचुनाव को लेकर कई जानकारियां दी. डीसी ने बताया कि 31 जनवरी 2023 से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन की आखिरी तिथि तक कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. 8 फरवरी को हुई स्क्रूटनी में त्रुटि के कारण 2 प्रत्याशी संजय कुमार एवं नितेश कुमार सिन्हा की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया. चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अब 18 है. इस बार चुनाव में कुल 14 निर्दलीय प्रत्याशी हैं. सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जा चुका है. डीसी ने बताया कि उपचुनाव सही ठंग से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसकी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा की जा रहा है. नियमित रूप से मतदान केंद्रों व क्लस्टर आदि का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है. एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से उपचुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से रामगढ़ जिले के सभी बॉर्डर को सील किया गया है. इसके लिए 13 चेक नाके बनाए गए हैं. चेक नाकों के माध्यम से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. वर्तमान में 5 स्टेटिक सर्विलांस टीम एवं 3 पालियों में 3-3 कुल 9 फ्लाइंग स्क्वायड टीम के द्वारा गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. स्वतंत्र व भयमुक्त तरीके से चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से नन बेलेबल वारंट संबंधित 80 फीसदी मामलों का निष्पादन कर लिया गया है. वहीं शेष मामलों को तीव्र गति से निष्पादित करने का कार्य किया जा रहा है. जांच अभियान के तहत अब तक लगभग 22 लाख रुपए के अनुमानित अवैध शराब व कैश की जब्ती की गई है. वहीं असामाजिक तत्वों के खिलाफ 107 एवं 116 की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही