Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ उपचुनाव :  डीसी ने की बैठक, संवेदनशील बूथों की मांगी सूची

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता बैठक की गई. मतदान केंद्रों व क्लस्टर पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेने के क्रम में डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके-उनके क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने सभी प्रखंडों के बीडीओ एवं सीओ को रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान, मूवमेंट प्लान, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों सहित अन्य प्रतिवेदन जल्द से जल्द जिला स्तर पर उप निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीसी ने कोषांगवार वरीय पदाधिकारियों एवं प्रभारी पदाधिकारियों से उपचुनाव के मद्देनजर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कार्मिक कोषांग सहित अन्य कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. बैठक के दौरान मिश्रा ने कार्मिक कोषांग के पदाधिकारियों से चुनाव के दौरान कार्य करने वाले दंडाधिकारियों/कर्मियों, मतदान अधिकारियों की जानकारी लेते हुए मतदान अधिकारियों के रेंडमाइजेशन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. प्रशिक्षण कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने संबंधित अधिकारियों से चुनाव के दौरान कार्य करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए तैयार की गई. बैठक के दौरान डीसी ने उपचुनाव के मद्देनजर माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, चेक पोस्ट, एफएसटी, एसएसटी टीम आदि के संबंध में चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए. वहीं डीसी ने शैडो एरिया, रूट चार्ट, संवेदनशील मतदान केंद्रों, मॉडल बूथ, पिंक बूथ सहित अन्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.

रामगढ़ उपचुनाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/27rc_m_317_27012023_1.jpg"

alt="" width="1156" height="534" /> रामगढ़ उपचुनाव 2023 को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में निर्वाची पदाधिकारी-23, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों, उप निर्वाचन पदाधिकारी को चुनाव से संबंधित सभी कार्यों व पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान संयुक्त सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची राजेश रंजन वर्मा एवं अवर सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची देव दास दत्ता ने उपचुनाव के सफल आयोजन को लेकर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. वहीं उन्होंने सभी को चुनाव के दौरान नामांकन के पूर्व, नामांकन के दौरान एवं नामांकन के उपरांत किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी. सभी की दुविधाओं को दूर करने के साथ नामांकन प्रक्रिया से मतदान पूर्ण कराने तक के सभी कार्यों के बारे में बताया. मौके पर सभी को एमसीएमसी, आदर्श आचार संहिता व स्वीप के किए जाने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी भी दी गई.  इन सबके अलावा प्रशिक्षण के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने को लेकर फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी गई . इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/the-goal-for-which-you-took-up-guns-now-achieve-it-through-government-schemes-hemant/">जिस

लक्ष्य के लिए आपने बंदूकें उठायी, अब उसे सरकारी योजनाओं से हासिल करें- हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही