Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ उपचुनाव : उपायुक्त ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण

Ramgarh:  रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए सोमवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में पीठासीन पदाधिकारियों और प्रथम मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ माधवी मिश्रा ने गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण कर प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया. प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने पीठासीन पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन के दौरान आपके द्वारा जो भी कार्य किए जाने हैं आप सभी उनकी गंभीरता को समझते हुए अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करें. अपनी सभी तरह की दुविधाओं को प्रशिक्षण के दौरान दूर कर लें. इसे भी पढ़ें:सूचना">https://lagatar.in/demand-for-early-appointment-of-information-commissioners-memorandum-submitted-to-the-governor/">सूचना

आयुक्तों की जल्द नियुक्ति की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश का करें पालन- डीसी

डीसी ने कहा कि सभी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. ट्रेनिंग के दौरान प्रपत्रों को भरने की जानकारी, मॉक पोल, ईवीएम के संचालन की प्रक्रिया, समस्त निर्वाचन कागजातों एवं सामग्रियों का अलग-अलग पैकेट तैयार करने, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट सहित चुनाव से संबंधित अन्य विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही सभी की दुविधाओं को दूर किया गया. इसे भी पढ़ें: सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-rape-of-a-minor-by-entering-the-house-the-accused-went-to-jail-including-2-news-of-the-district/">सिमडेगा

: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल समेत जिला की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही