Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ उपचुनाव : उपायुक्त ने विभिन्न क्लस्टरों का किया निरीक्षण

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत बनाए जाने वाले विभिन्न क्लस्टरों का निरीक्षण किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे भी मौजूद थे. इस दौरान उपायुक्त ने क्लस्टर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से क्लस्टर का निरीक्षण करने को कहा. साथ ही विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. डीसी माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे के साथ उपचुनाव के दौरान क्लस्टर में पोलिंग पार्टी और पुलिस बल के रुकने के लिए अलग-अलग कमरे बनाने पर जोर दिया. वहीं क्लस्टर में बनाए जाने वाले बज्रगृह का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गये. इसे भी पढ़ें: जनाधिकार">https://lagatar.in/appeal-of-janadhikar-mahasabha-atrocities-on-tribals-in-the-forests-of-singhbhum-remove-police-camp/">जनाधिकार

महासभा की अपील, प सिंहभूम के जंगलों में आदिवासियों पर अत्याचार, पुलिस कैंप हटाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही