Search

रामगढ़ उपचुनाव : CCL को निजीकरण से बचाना है तो कांग्रेस को जिताएं : अनूप सिंह

चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई-भतीजे की राजनीतिक को समाप्त करना होगा : अनूप सिंह Ramgarh : रामगढ़ उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है. कांग्रेस के चुनावी अभियान में प्रदेश के नेताओं का दौरे शुरू हो गया है. नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में केंद्र सरकार भी घिरती नजर आ रही है. कांग्रेस के युवा नेता बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कोयलांचल और सीसीएल क्षेत्र का दौरा करते हुए सीसीएल कर्मी को आगाह किया. अनूप सिंह ने कहा कि अगर सीसीएल को निजीकरण से बचाना है तो आपको कांग्रेस का साथ देना होगा और उपचुनाव में कांग्रेस को जिताना होगा, ताकि आपकी लड़ाई को इंटक के माध्यम से मजबूती से लड़ा जा सके. अनूप सिंह ने कहा कि जबतक जनप्रतिनिधि नहीं देंगे, आपकी लड़ाई कैसे लड़ी जायेगी. जिस तरह से बीजेपी आउटसोर्स कर रही है आने वाले दिनों में आपकी नौकरी, आपका घर खतरे में आ जाएगा. आज सीसीएल में बहाली भी बंद हो चुकी है, जो इसके संकेत हैं, इसलिए इस लड़ाई को लड़ने के लिए आपको कांग्रेस को जिताना होगा. उन्होंने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई-भतीजे की राजनीतिक को समाप्त करना होगा. 30 साल बाद कांग्रेस को मिले सम्मान की लड़ाई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों को भी लड़नी होगी. जाति धर्म से ऊपर उठकर आपके लिए आंदोलन करने वाली ममता देवी के सम्मान में यह जीत कांग्रेस को देनी होगी. सांसद चंद्रप्रकाश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने फायदे की राजनीति की है. एक समय में अपने फायदे के लिए गिरिडीह से चुनाव लड़ कर सांसद हो गये और क्षेत्र को सिर्फ लूटने का काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : WPL">https://lagatar.in/wpl-smriti-mandhana-got-the-highest-bid-australias-ashley-gardner-got-3-20-crores/">WPL

: स्मृति मंधाना की सबसे ज्यादा लगी बोली, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को मिले 3.20 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp