पुलिस ने एक घर में की छापेमारी, 16 बाइक, नकदी सहित गहने जब्त दूसरी खबर
जमीर बेचकर आजसू का सपोर्ट नहीं कर सकता : धनंजय कुमार पुटूस
alt="" width="600" height="340" /> रामगढ़व विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और आजसू मिलकर मिलकर चुनाव लड़ रही है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा के बागी प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस अपने पक्ष में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. भाजपा के बागी प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस पूरे विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को रामगढ़ शहर के कई क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. धनंजय कुमार बड़ी ही शालीनता से लोगों के बीच जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं. धनंजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हम लोगों ने जिस पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ा था, उस पार्टी ने भाजपा को भला बुरा कहा. झारखंड में भाजपा को सत्ता से हटाने में बड़ा योगदान दिया. भला वैसे पार्टी को समर्थन देकर काम करना हमारे लिए संभव नहीं था. उनका इशारा आजसू पार्टी की ओर था. मेरी जमीर ने कहा कि ऐसे पार्टी का समर्थन ना कर खुद चुनाव मैदान में उतरना चाहिए. इसलिए मैंने चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें:शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-cm-orders-to-terminate-gayatri-buildcon-company/">शुभम
संदेश इम्पैक्ट : गायत्री बिल्डकॉन कंपनी को टर्मिनेट करने का सीएम ने दिया आदेश [wpse_comments_template]

Leave a Comment