Ramgarh : आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मतदाता कोषांग द्वारा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को मतदाता जागरुकता कोषांग द्वारा स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट रामगढ़, चितरपुर कॉलेज चितरपुर, बरलंगा उच्च विद्यालय गोला, रजरप्पा मंदिर परिसर के समीप सहित अन्य क्षेत्रों में कई तरह के कार्यक्रम कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया. मौके पर रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी कैंपेन, मतदाता जागरुकता शपथ सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों व अन्य लोगों को आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान 27 फरवरी को होने वाले मतदान की जानकारी दी गई. वहीं सभी योग्य मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की गई. मतदाता जागरुकता कोषांग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से छात्रों एवं अन्य लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,
झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment