Search

 
 
 

रामगढ़ उपचुनाव : बजरंग महतो के पक्ष में सुबोधकांत और अनूप सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
  • पूर्व विधायक ममता देवी के पति हैं बजरंग महतो
  • 27 फरवरी को होना है मतदान, 2 मार्च को वोटों की होगी गिनती 
Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी बजरंग महतो की जीत सुनिश्चित करने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) ने जनसंपर्क अभियान चलाया. दोनों नेताओं ने विधानसभा के नईसराय स्थित सेंट्रल अस्पताल और माइंस स्टेशन के समीप यूनियन सदस्यों और ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क कर बजरंग महतो के पक्ष में मतदान करने और उन्हें भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/13rc_m_159_13022023_1.jpg"

alt="" width="720" height="540" />

ममता देवी को षडयंत्र के तहत जेल भेजा गया

झारखंड कांग्रेस के दोनों नेताओं ने कहा, पूर्व विधायक ममता देवी हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ उसके सुख- दुःख में खड़ी रही. उनके द्वारा क्षेत्र में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया. बाद में उन्हें एक षडयंत्र के तहत जेल भेजा गया. दोनों नेताओं ने कहा, रामगढ़ की जनता की नजर फिर से कांग्रेस पर ही टीकी है. कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है. रामगढ़ सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है. 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी. महागठबंधन प्रत्याशी का सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी सुनीता देवी के साथ है. इसे भी पढ़ें – आइएमए">https://lagatar.in/ima-and-jhasa-submitted-demand-letter-to-dc-in-the-name-of-cm/">आइएमए

 व झासा ने सीएम के नाम डीसी को सौंपा मांग पत्र, जानिये क्या है इनकी मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही