Ramgarh : रामगढ़ उपचुनाव में झारखंड पार्टी को बसपा का साथ मिला है. बसपा और कई सामान्य विचारधारा वाली पार्टियों के साथ राज्य मे जल्द ही तीसरा मोर्चा बनेगा. यह बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक भगत ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा)के साथ गठबंधन हुआ. इस गठबंधन से रामगढ़ में हमें और मजबूती मिली है. आने वाले दिनों में सामान्य विचारधारा वाली कई अन्य पार्टियों के साथ भी हमलोगों का गठबंधन होगा. इससे आगे अशोक भगत ने कहा कि रामगढ़ में परिवाद हावी है. जिससे बिहार से अलग होने के 22 वर्ष हो गया. लेकिन आज तक रामगढ़ की जनता बुनियादी सुविधा स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मामले में फिसड्डी है. यहां के जनप्रतिनधियों से सिर्फ यहां की जनता को ठगने का प्रयास किया है. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/removal-of-deoghar-dc-from-election-work-hc-seeks-response-from-election-commission/">देवघर
DC को चुनाव कार्य से हटाने का मामला : HC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
: पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो महीने की अंतरिम बेल, कई शर्तों के साथ मिली जमानत
DC को चुनाव कार्य से हटाने का मामला : HC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
संतोष महतो को पार्टी ने बनाया है उम्मीदवार
इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव विधाधर प्रसाद ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में झारखंड पार्टी ने संतोष महतो को प्रत्याशी बनाया है. संतोष महतो को रामगढ़ विधानसभा में दलितों, शोषितों और वंचितों का समर्थन मिलेगा. क्योंकि रामगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा शिक्षित और योग्य उम्मीदवार हैं, इसलिए हमने झारखंड पार्टी को समर्थन दिया है. आगे भी यह समर्थन जारी रहेगा और हमलोग जल्द ही दिल्ली में बहन मायावती से इस मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे. जिससे झारखंड में तीसरे मोर्चा के गठन का प्रयास हो सके. प्रेस वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष आनंद पॉल तिर्की, महिला जिला अध्यक्ष अंशू एक्का लकड़ा, जीवन भूट पाहन के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-pooja-singhal-gets-two-months-interim-bail-from-supreme-court-bail-with-many-conditions/">BREAKING: पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो महीने की अंतरिम बेल, कई शर्तों के साथ मिली जमानत
Leave a Comment