Search

 
 
 

रामगढ़: रांची रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान

 
Ramgarh: उपायुक्त चंदन कुमार ने जिले को जाम मुक्त बनाने व रामगढ़ शहरी क्षेत्र एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. इसी क्रम में जिला प्रशासन रामगढ़, नगर परिषद एवं छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से रामगढ़ शहर अंतर्गत रांची रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार, अंचल अधिकारी रामगढ़ सुदीप एक्वा, नगर प्रबंधक नगर परिषद रामगढ़ सहित अन्य अभियान में शामिल थे. अभियान के तहत रांची रोड क्षेत्र अंतर्गत लगभग 25 से 30 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया. वहीं नगर परिषद की टीम द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर लगभग ₹10000 का चालान किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जो कि निरंतर चलाया जाएगा. वहीं उन्होंने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे इन कार्यों में जिला प्रशासन, नगर परिषद व छावनी परिषद का सहयोग करें एवं जहां कहीं भी अतिक्रमण है वे स्वयं रूप से उसे हटाने का कार्य करें. इसे भी पढ़ें-  दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-cm-rekha-gupta-met-pm-modi-also-met-common-people/">दिल्ली

की CM रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात,आम लोगों से भी मिलीं…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही