Search

 
 
 

रामगढ़ छावनी परिषद का नगर निकाय में विलय, अधिसूचना जारी

 
अधिसूचना जारी, वर्षों से प्रयासरत थे सांसद जयंत सिन्हा जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का आभार जताया Ramgarh: रामगढ़ छावनी परिषद को नगर निकाय में विलय करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. अब बहुत जल्द छावनी परिषद का नगर निकाय में विलय हो जाएगा. इस कार्य से छावनी क्षेत्र का दुगुनी रफ्तार से विकास हो पाएगा. इस कार्य के लिए क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा का आभार जताया है. बता दें कि रामगढ़ छावनी परिषद का नगर निकाय में विलय करने को लेकर सांसद सह वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा काफी वर्षों से प्रयासरत थे. उन्होंने वर्ष 2021 में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखने के साथ ही मुलाकात कर इस संबंध में अधिसूचना जारी करवाने के लिए आग्रह किया था. उनके प्रयास से अब यह कार्य सफल हो गया है और विलय को मंजूरी मिल गई है. इसे भी पढ़ें-नेता">https://lagatar.in/not-a-leader-i-will-serve-as-a-brother-son-manish-jaiswal/">नेता

नहीं, भाई-बेटा बनकर करूंगा सेवा : मनीष जायसवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही